बीजेपी का गालीबाज, भगोड़ा त्यागी गिरफ्तार!

नई दिल्ली, पीआर ब्यूरो :- बदतमीज, बदजुबान सत्ता की गर्मी में अंधे होकर नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मेरठ से श्रीकांत त्यागी को उसके तीन साथियों समेत गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है।
पत्नी से बात करने पर पकड़ा गया श्रीकांत त्यागी
दरअसल, श्रीकांत त्यागी नोएडा से फरार होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंच गया था। श्रीकांत त्यागी अपनी पत्नी से लगातार बात करने का प्रयास कर रहा था। इससे ही पुलिस को अहम सुराग मिले। मंगलवार की सुबह श्रीकांत त्यागी पत्नी से बात कर रहा था। मंगलवार की सुबह ही पत्नी को पुलिस ने फिर से पूछताछ के लिए बुलाया। तब पुलिस श्रीकांत तक पहुंच गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। हालांकि पुलिस ने इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

यह था पूरा मामला
आपको बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि श्रीकांत ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं। पति के बीचबचाव करने पर उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं की नाराजगी और बढ़ गई।

वहीं, सोसाइटी के लोगों ने सभी पौधों को उखाड़ दिया। करीब चार घंटे तक सोसाइटी में विवाद चलता रहा। वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद शहर के लोगों ने आरोपी के खिलाफ भड़ास निकालनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियों से नाराजगी जताई।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है