विवादित बयानों के धनी हैं कोश्यारी, हमेशा रहे विवादों में…

पीआर ब्यूरो, मुंबई :- अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हाल ही में मराठियों को लेकर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने ट्वीटर पर एक पत्र पोस्ट कर माफी मांगी है। इससे पहले भी उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरा इरादा मराठियों के अपमान का बिल्कुल भी नहीं था मैं तो बस गुजरातियों और राजस्थानियों के योगदान की प्रशंसा कर रहा था।
राज्यपाल कोश्यारी ने मांगी माफी
सोमवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक लेटर में उन्होंने लिखा है कि ‘बीते विगत 29 जुलाई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुंबई के विकास में कुछ समुदायों के योगदान की प्रशंसा करने में संभवतया मेरी ओर से कुछ चूक हो गयी थी। उन्होंने आगे लिखा कि महाराष्ट्र ही नहीं, समस्त भारत वर्ष के विकास में सभी का योगदान रहता है। विशेषकर संबंधित प्रदेश की उदारता और सबको साथ लेकर चलने की उज्ज्वल परम्परा से ही आज देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है। विगत लगभग तीन वर्षों में महाराष्ट्र की जनता का मुझे अपार प्रेम मिला है। मैने महाराष्ट्र और मराठी भाषा के सम्मान बढाने का पूरा प्रयास किया है। किन्तु उस भाषण में मुझसे अनायास कुछ भूल हो गयी हो तो इस भूल को महाराष्ट्र जैसे महान प्रदेश की अवमानना के रूप में लेने की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती। महाराष्ट्र के महान संतों की परम्परा में अपने इस विनम्र राज्य सेवक को क्षमा कर अपनी विशाल हृदयता का परिचय देंगे।’

राज्यपाल कोश्यारी ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया माफ़ीनामा

महाराष्ट्र में हुआ था व्यापक विरोध

कोश्यारी के बयान से महाराष्ट्र में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया था। वीबीए, शिवसेना, कांग्रेस, और अन्य पार्टियों के नेताओं ने इस बयान को मराठी गौरव को ‘आहत’ करने वाला बताया था। इतना ही नहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने तो इस्तीफे तक की मांग कर दी थी।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है