फाइनल हो गई लिस्ट, महाराष्ट्र सरकार का विस्तार कल!

मुंबई, पीआर ब्यूरो :- शिवसेना से शिंदे गुट का टकराव और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में हो रही देरी के बीच सरकार को स्थिर करने के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार करना बेहद जरूरी हो गया। ऐसे में 7 बार दिल्ली का दौरा कर चुके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के बीच आज फाइनल मीटिंग होकर कल सुबह 11 से 12 बजे के बीच शपथग्रहण समारोह होने की संभावना है। खबर है कि पहले शपथ ग्रहण में दोनों पक्षों के करीब 15 विधायक शपथ लेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृहविभाग दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार अगले मंत्रिमंडल के विस्तार में 24 से 25 सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती हैं।

अब तक क्यों रुखा था मंत्रिमंडल विस्तार?

महाराष्ट्र में कैबिनेट को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं थी। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वादे से पीछे हटने के चलते सरकार में मंत्रियों की एंट्री नहीं हो पा रही है। खबर है कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मामला सुलझ जाने तक विस्तार करने के मूड में नहीं थे। हाल ही में वह करीब 7 बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं।
‘उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने के लिए जब भाजपा ने शिंदे के साथ हाथ मिलाया था, तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दो वादे किए थे। एक कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और उनके खेमे को नई सरकार में दो तिहाई मंत्री पद दिए जाएंगे। इसलिए अधिकांश शिवसैनिक विधायकों को नई सरकार में कैबिनेट मंत्री या जूनियर मंत्री बनाने का वादा किया गया।’
सूत्रों ने आगे कहा, ‘भाजपा ने शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर अपना पहला वादा पूरा किया, लेकिन उनके वफादारों को दो तिहाई मंत्री पद देने पर पैर पीछे खींच लिए। इसलिए कैबिनट विस्तार में देरी हो रही थी।’

अन्य अपडेट खबरों के लिए जुड़े रहें पीआर न्यूज से…

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है