ममता के 9 नये मंत्री, भाजपा में छाई शांति…

पीआर ब्यूरो, कोलकाता :- ममता बनर्जी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। 14 महीने के अंदर ममता सरकार का ये दूसरा कैबिनेट का विस्तार है। मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्रियों को राज्यपाल एल गणेशन ने राजभवन में शपथ दिलाई। इसमें सात कैबिनेट और दो स्वतंत्र प्रभाव मंत्री बनाए गए हैं।

ममता के नए मंत्रिमंडल में भाजपा छोड़कर टीएमसी में आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को भी जगह दी गई है। एक वक्त था जब पश्चिम बंगाल में बाबुल सुप्रियो भाजपा के पोस्टर बॉय हुआ करते थे। मतलब बंगाल में लगने वाले भाजपा के हर पोस्टर में बाबुल की फोटो जरूर हुआ करती थी। अब वही सुप्रियो ममता सरकार में मंत्री बना दिए गए हैं। अन्य मंत्री भी ऐसे बनाए गए हैं, जिनसे आने वाले दिनों में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
इससे राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कहा जाने लगा है कि लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी अभी से तैयारी में जुट गई है। नया मंत्रिमंडल इसी तैयारी का एक बड़ा हिस्सा है।
इन्हें मंत्री बनाया गया
कैबिनेट मंत्री
बाबुल सुप्रियो, स्नेहाशीष चक्रबर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा , प्रदीप मजूमदार , तजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन,
स्वतंत्र प्रभार
बीरबाहा हंसदा, बिप्लब रॉय चौधरी

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है