गण सुरक्षा पार्टी का महाराष्ट्र में विस्तार, कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न


पीआर न्यूज ब्यूरों नागपुर, दिनांक 26 नवंबर 2023 :- गण सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आसाम राज्य के स्वतंत्र सांसद नवकुमार सरनिया ने आज महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के साथ ही नागपुर में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की एक बैठक का नेतृत्व भी किया। इसके पहले भी पार्टी का नागपुर में कार्यकताओं का सम्मेलन संपन्न हो चुका है।
जानकारों के मुताबिक गण सुरक्षा पार्टी की ओर आदिवासी बहुसंख्यक मानवता के न्याय अधिकारों के लिए लड़ने वाली पार्टी के रूप में देखा जाता है। सांसद नवकुमार सरनिया का आसाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन देखकर महाराष्ट्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने गण सुरक्षा पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ली। इस अवसर पर सांसद नवकुमार सरनिया ने कहा कि नागपुर गोंड साम्राज्यों का शहर है, और नागपुर गोंड राजाओं की राजधानी है। ऐसे में नागपुर के साथ ही महाराष्ट्र में गण सुरक्षा पार्टी की एक शानदार राजनीतिक शुरुआत होगी। साथ ही सांसद सारनिया ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी नगर निगम, विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव भी हम अपने दम पर लड़कर जीतेंगे।

दीप प्रज्वलन करते सांसद नव कुमार सरनिया

एक तरफ कांग्रेस इंडिया गठबंधन बनाकर सभी छोटे-बड़े समूहों को अपने साथ लेकर चल रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी सत्ता में वापसी के लिए लोगों को लुभा रही है। लेकिन नागपुर में गन सुरक्षा पार्टी की कैडर मीटिंग ने सभी राजनीतिक दलों को चौकाने का काम किया।
सांसद नवकुमार सरनिया के मुताबिक आदिवासी वोटों पर सभी पार्टियों ने मलाई खाई है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब आदिवासी भाई जाग गए हैं। वे जानते हैं कि उनके हितों की रक्षा कौन करेगा। उन्होंने यह भी सोचना शुरू कर दिया है कि आदीवासी संस्कृति की रक्षा करने के लिए किसपर भरोसा करना है। चूंकि गण सुरक्षा पार्टी आदिवासी बहुसंख्यकों के हितों के बारे में हमेशा से ही सोचती रही है। इसलिए आदिवासी मतदाता आगामी चुनावों में गण सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देंगे। निगम, विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।
इसके साथ ही सरनिया ने कहा कि पार्टी के विकास के लिए नागपुर की तरह पूरे महाराष्ट्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर जनजागरण करने की जरूरत है। इस अवसर पर गण सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद नवकुमार सरनिया, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भीमाभाऊ आड़े, राष्ट्रीय प्रवक्ता टोके शीतल, दर्पण सिंह पाडवी, महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमाताई मडावी, प्रदेश उपाध्यक्ष दमडूजी मड़ावी, प्रदेश महासचिव संजयभाऊ इरपाते, महिला उपाध्यक्ष योगीताताई मसराम, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण मसराम, विदर्भ युवा अध्यक्ष सचिनभाऊ मसराम, नागपूर जिल्हाध्यक्ष मंगेश धुर्वे, गोंडवाना युवा क्रांति सेना सयोजक अजीतभाऊ इरपाते, राजुभाऊ करनाके, गजानन कोकडे, किसना धुर्वे, हिंगणा तालुका अध्यक्ष कवडु मसराम, सेवराम टेकाम एवं अन्य मंच पर मौजूद थे।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है