जासूसी करते डीआरडीओ का वैज्ञानिक गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंट को देता था गोपनीय जानकारी!

पीआर न्यूज, मुंबई :- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को पुणे में पाकिस्तानी एजेंट के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तानी एजेंट के साथ जानकारी पहुंचाने का आरोप है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बताया कि डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

व्हाट्सएप से संपर्क में था आरोपी
वैज्ञानिक पुणे में डीआरडीओ के ब्रांच में काम कर रहा था। जांच में व्हाट्सएप संदेशों, वॉयस कॉल, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के गुर्गों के साथ संपर्क का पता चला।

देश की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप
एटीएस ने बताया कि जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने संवेदनशील सरकारी जानकारियों को लीक कर अपने दायित्वों और देश की सुरक्षा से समझौता किया। ऐसी जानकारी अगर दुश्मन राष्ट्र के हाथों में पड़ जाए तो यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

हनीट्रैप से जुड़ा मामला
एटीएस अधिकारी ने कहा कि यह मामला हनीट्रैप का है। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुंबई में एटीएस की कलाचौकी इकाई में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है