मिस्र में मिली बुद्ध की मूर्ति, संस्कृत में लिखा हैं शिलालेख

न्यूज एजेंसी :- मिस्र के बेरेनिस बंदरगाह के करीब खोदाई में भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति मिली है। यह मूर्ति रोमन शासन के दौरान भारत व मिस्र के व्यापारिक संबंधों पर प्रकाश डालती है। रोमन शासन २७ ईसा पूर्व से ४७६ ईस्वी तक रहा था। यहां से संस्कृत में लिखा एक शिलालेख भी मिला है। वहीं, मंदिर के बारे में ग्रीक में लिखा शिलालेख भी मिला है।

मूर्ति के पैरों के करीब कमल का फूल है। पुरातात्विक मिशन की पॉलिश टीम की प्रमुख डॉ. मारियस गोयजादा ने कहा, खोजी गई मूर्ति पत्थर से बनी है। इस पत्थर को इस्तांबुल के दक्षिण में एक क्षेत्र से निकाला गया था। पुरातत्व की सर्वोच्च परिषद के महासचिव डॉ. मुस्तफा वजीरी ने कहा कि बुद्ध प्रतिमा की खोज ने रोमन युग के दौरान मिस्र और भारत के बीच व्यापार संबंधों के अस्तित्व का महत्वपूर्ण सबूत प्रदान किया। यह मंदिर यहां आने वाले भारतीय व्यापारियों के लिए बनाया गया था।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है