यूपी में स्वतंत्र देव के मेहमान थें शिंदे, किए पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन…

पीआर न्यूज ब्यूरों, लखनऊ :- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पहुंचे। अपने आवास पर पहुंचने पर जल जल शक्ति मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
यहां दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और यूपी व महाराष्ट्र के सियासी मुद्दे पर चर्चा भी की। इस दौरान अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। एकनाथ शिंदे दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर आए हुए हैं। रविवार सुबह वे और उनकी पूरी कैबिनेट पूरे दिन अयोध्या में रहेगी।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं। उनके ऊर्जावान नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान दोनों नेताओं में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों के साथ दोनों नेताओं ने फिल्म इंडस्ट्री और यूपी में निवेश की संभावनाओं पर भी बातचीत की। जल संसाधन और सिंचाई के मुद्दे पर दोनों नेताओं ने अपने-अपने विचार साझा किये। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यूपी में हर घर जल योजना के कार्यों की तारीफ की और जल शक्ति मंत्री को महाराष्ट्र आने का न्योता भी दिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के साथ महाराष्ट्र शिवसेना के मंत्री और विधयकों के साथ ही महाराष्ट्र शिवसेना के सांसद और पुर्व विधायक मंत्रियो के साथ होने की जानकारी हैं। सुबह जिस हेलिकॉप्टर से शिंदे अयोद्या पहुंचे थे उसमें शिवसेना के नेता रामदास कदम भी नजर आ रहें थें।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है