महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड का राहतभरा फैसला, 10वीं – 12वीं परीक्षा फार्म भरने की समय सीमा बढ़ाई…

पीआर न्यूज, मुंबई :- राज्य शिक्षा विभाग ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए 10वीं (एसएससी बोर्ड परीक्षा) और 12वीं (एचएससी बोर्ड परीक्षा) के परिक्षा फार्म भरने की समय सीमा अब बढ़ा दी है. इसके मुताबिक अब 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर होगी जो पहले 10 नवंबर तक थी.12वीं बोर्ड के लिए आवेदन भरने की आखिरी तारीख 30 नवंबर होगी, जो पहले 4 नवंबर थी. बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. कक्षा 12 वी के छात्र विलंब शुल्क के साथ परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बोर्ड परीक्षा का संभावित कार्यक्रम पहले ही घोषित
छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना है. महाराष्ट्र राज्य बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा संभावित समय सारणी पहले ही जारी कर दी गई है. इस हिसाब से 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी 2023 से 20 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएगी. वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी. यह संभावित कार्यक्रम है और अगले कुछ दिनों में बोर्ड द्वारा निश्चित कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है.
10वीं बोर्ड परीक्षा की संभावित विस्तृत समय सारणी
2 मार्च 2023 – पहली भाषा (मराठी, हिंदी, उर्दू, गुजराती और अन्य पहली भाषाएँ)
3 मार्च 2023 – दूसरी या तीसरी भाषा
6 मार्च 2023 – अंग्रेजी
9 मार्च 2023 – हिंदी (द्वितीय या तृतीय भाषा)
11 मार्च 2023 – संस्कृत, उर्दू, गुजराती पाली (दूसरी या तीसरी भाषा)
13 मार्च 2023 – गणित भाग – 1
15 मार्च 2023 – गणित भाग 2
17 मार्च 2023 – विज्ञान और प्रौद्योगिकी भाग 1
20 मार्च 2023 – विज्ञान और प्रौद्योगिकी भाग 2
23 मार्च 2023 – सामाजिक विज्ञान पेपर 1
25 मार्च 2023 – सोशल साइंस पेपर 2

12वीं की परीक्षा का संभावित विस्तृत कार्यक्रम घोषित
21 फरवरी 2023 – अंग्रेजी
22 फरवरी 2023 – हिंदी
23 फरवरी 2023 – मराठी, गुजराती, बंगाली, तेलुगु, पंजाबी, तमिल
24 फरवरी 2023 – संस्कृत
27 फरवरी 2023 – भौतिकी
1 मार्च 2023 – रसायन विज्ञान
3 मार्च 2023 – गणित और सांख्यिकी
7 मार्च 2023 – जीव विज्ञान
9 मार्च 2023 – भूविज्ञान
25 फरवरी 2023 – वाणिज्य और प्रबंधन संगठन
28 फरवरी 2023 – सचिवीय अभ्यास
1 मार्च 2023 – राजनीति विज्ञान
13 मार्च 2023 – कार्यालय प्रबंधन पेपर 1
15 मार्च 2023 – कार्यालय प्रबंधन पेपर 2
9 मार्च 2023 – अर्थशास्त्र
10 मार्च 2023 – बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी
13 मार्च 2023 – बैंकिंग पेपर – 1
15 मार्च 2023 – बैंकिंग पेपर – 2
16 मार्च 2023 – भूगोल
17 मार्च 2023 – इतिहास
20 मार्च 2023 – समाजशास्त्र

अन्य अपडेट खबरों के लिए बेल आइकन पर क्लिक कर सब्सस्क्रैईप करें और जुड़े रहें पीआर न्यूज से…
मीडिया में न्यूज देने के लिए संपर्क करें :- 9604171817

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है