महाराष्ट्र में हैवानियत भी कांप जाये ऐसे हुआ महिला पर गैंगरेप, दोनों गुप्तांग हुये एक…

नागपुर मेडिकल में इलाज जारी…
पीआर न्यूज क्राइम ब्यूरों, नागपुर – भंडारा :- महाराष्ट्र में हैवानियत को छुपाने की कोशिश के बीच 6 दिन बाद मामला मीडिया की सतर्कता से उजागर हुआ है। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में 35 साल की एक महिला के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला 1 अगस्त का बताया जा रहा है। दरिंदे उसे दुष्कर्म के बाद सड़क किनारे निर्वस्त्र फेंक कर भाग निकले थे। भंडारा की करधा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर राजेश थोरात ने बताया कि थाने में सूचना मिली थी कि एक पुल के समीप महिला निर्वस्त्र पड़ी है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भेजा। पीड़िता का प्राथमिक बयान दर्ज कर उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार एव शस्त्रक्रिया के लिए एडमिट किया गया है। मामले में आगे की जांच गोंदिया पुलिस कर रही हैं।

कारधा रोड भंडारा : फोटो सोशल मीडिया


भंडारा में 35 वर्षीय महिला के साथ जो कुछ हुआ है उसे बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की श्रेणी में रखकर नहीं देखा जा सकता। जिस हालत में इस महिला को नागपुर के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उससे उसकी देखभाल करने वाले डॉक्टर भी हैरान है। महिला के साथ जो कुछ हुआ होगा उसके लिए सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है की हैवानियत भी कांप गई होगी।
महाराष्ट्र के इस हादसे ने दिल्ली की याद ताजा कर दी। कुछ इसी तरह की हैवानियत जो दिल्ली में निर्भया के साथ हुई थी।
भंडारा गैंगरेप की शिकार महिला अब भी गहरे सदमे में है और साइकोलॉजिकल ट्रॉमा के स्थिति से गुजर रही है। पीड़िता के दोनों गुप्तांग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुये हैं। मेडिकल के एक डॉक्टर ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया की पीड़िता के साथ कुछ इस तरह की बर्बरता बरती गई है की मानों उसके दोनों गुप्तांग एक हो गए है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की उसके साथ किस तरह से हैवानियत बरती गई होगी।

नागपुर के सरकारी मेडिकल अस्पताल में सर्जरी, मेडिसिन और गायनेकोलॉजी विभाग के डॉक्टर एक साथ उसका इलाज कर रहे है। पीड़िता की अतड़िया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। जिस वजह से मल निकासी के लिए कोलोस्ट्रोमी लगाई गई है। पीड़िता एक तारीख को अस्पताल में भर्ती कराई गई थी जिसके बाद उसकी एक सर्जरी की जा चुकी है जबकि दूसरी की जाने वाली है।

अब तक दो आरोपी गिरफ्तार : गोंदिया एसपी
उधर, गोंदिया के एसपी विश्व पंसारे ने बताया कि हमने केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद शासन-प्रशासन में खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री ने जहां एसआईटी के माध्यम से इस मामले की जाँच कराये जाने का ऐलान किया है तो वही राज्य महिला आयोग ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए केस की पूरी रिपोर्ट मंगाने की जानकारी हैं।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है