वंचित ने दिखाया दम, आंदोलन का जनसैलाब रास्ते पर निकला

राहुल मड़ावी, नागपुर :- वंचित बहुजन आघाडी की ओर से आज जीएसटी एंव महंगाई के खिलाफ राज्यभर में जिलास्थरिय आंदोलन करने का ऐलान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रेखाताई ठाकुर की ओर से जाहीर किया गया था। पार्टी आदेश पर नागपुर में भी आंदोलन का असर देखने को मिला। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में जिलाधिकारी कार्यालय पर वंचित के शहर एवं जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी की सभी विंग के स्थानिय पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं व्दारा संविधान चौक पर आंदोलन किया गया। ज्ञात हो की हाल ही में केंद्र सरकार ने जीएसटी दरो में भारी बढोत्तरी करने के साथ ही जो आज तक टैक्स में छूट प्राप्त विषय जैसे डेअरी प्रॉडक्स एवं कृषी से संबंधित सामग्रियों पर भी पांच प्रतिशत टैक्स लगाया हैं। देश में महंगाई का आलम यह है कि कभी ३०० से ३५० रूपये में मिलने वाला गैस सीलेंडर आज ११०० रूपये के पार जा पहुंचा हैं। वंचित बहुजन आघाडी हमेशा ही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जनहित में जनता की आवाज बुलंद करते रहें हैं। वंचित की ओर से आम जनता को महंगाई के खिलाफ आहूत इस ओदोलन में शामील होकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकता दिखाने को कहां गया था। जिसका असर आज के जनांदोलन में दिखाई दे रहा था। सरकार की मनमानी के खिलाफ आंदोलन कर रहे वंचित बहुजन आघड़ी के नेता कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। दिनभर के मोर्चे, आंदोलन के बाद नागपुर जिलाधिकारी को वंचित की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।
आंदोलन में शामिल नेताओं में नागपुर जिले के पार्टी अध्यक्ष विलास वाटकर, नागपुर शहर अध्यक्ष रवि शेंडे, विदर्भ के नेता राजू लोखंडे, नागपुर जिला महासचिव अजय सहारे, नागपुर शहर उपाध्यक्ष अशोक वाघमारे, पश्चिम नागपुर के सक्रिय कार्यकर्ता कमलेश हांडे, खांडेकर एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन में शामिल होकर इसे सफल बनाया।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है