हरदा के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 12 की मौत 25 घायल…

पीआर न्यूज ब्यूरो, भोपाल :- मध्य प्रदेश के हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में रखें पटाखों में आग लगने से बड़ा ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में खबर लिखें जाने तक 12 लोगों की मौत एवं 25 लोग घायल होने की जानकारी सूत्रों से मिलीं है। बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ, उस फैक्ट्री को कुछ समय पहले सील किया गया था। 5 सितंबर 2023 को अपर कलेक्टर ने फैक्ट्री सील की थी।
ब्लास्ट होने वाली अवैध पटाखा फैक्ट्री राजेश अग्रवाल (राजू), सोमेश अग्रवाल (सोमू) और प्रदीप अग्रवाल के मालकी की बताई जा रही है। फैक्ट्री लगभग पिछले 40 सालों से संचालित होकर, पट्टे की जमीन लेकर इसे चलाया जा रहा था।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट
बता दें कि आज मंगलवार सुबह हरदा स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत एवं 25 से ज्यादा घायल बताएं जा रहे हैं। वहीं आस पास स्थित लगभग 60 घरों में भी दरार पड़ने की खबर हैं। हादसे के बाद घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित ITI कॉलेज में भी हड़कंप मच गया।

काफी सालों से संचालित थी फैक्ट्री
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि काफी सालों से यह फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के बाद घरों में बैठे लोग थर्रा गए। आस-पास के लगभग 60 घरों में आग लग गई। वहीं दीवारों में भी दरार पड़ गई। इस हादसे पर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर इतने सालों से सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर फैक्ट्री संचालित कैसे की जा रही थी?। बावजूद इसके अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?। वक्त रहते प्रशासन द्वारा इस पर कार्रवाई की जाती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है।
बचाव में कार्य में लगा है प्रशासन
आग के कारण रेस्क्यू टीम को राहत बचाव कार्य करने में दिक्कतें आ रही है। 100 के करीब दमकल की गाड़ियां खाली होने पर भी आग पर काबू नहीं पाया गया था। बताया जा रहा है कि मलबा हटाते ही आग की लपटें देखने को मिल रही थी। अब भी बचाव कार्य जारी है।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है