कलमना थाना क्षेत्र में पिता ने की बेटे की निर्मम हत्या!

पीआर न्यूज ब्यूरों, नागपुर :- शहर में हत्याओं का दौर लगातार जारी है। रविवार को शहर में जहाँ 24 घंटे के भीतर तीन हत्याएं हुई। वहीं 36 घंटे के भीतर एक और हत्या से पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई। लगातार होती हत्याओं की वारदातों को एक बार फिर दहशत में शहर दहल उठा। युवक की हत्या कलमना थाना अंतर्गत आने वाले मिनीमाता नगर में हुई, जहां आपसी विवाद में पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक की पहचान आकाश गिल्लोर के रूप में हुई है। वहीं कलमना पुलिस ने आरोपी पिता सुखदेव गिल्लोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ट्रक में वाहक का काम करता है। एक महीने पहले आकाश बिना किसी को बताये घर से 45 हजार रूपये लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद 20 अगस्त रविवार रात को आकाश वापस अपने घर आया और दरवाजा खटखटाया। उस दौरान आकाश ने शराब पी हुई थी। यह देखते ही सुखदेव ने दरवाजा खोलने से इनकार करते हुए उसे वहां से चले जाने को कहा। उस समय आकाश वहां से चलाया गया।
सूत्रों के अनुसार सोमवार तड़के तीन बजे आकाश दोबारा अपने घर आया और दरवाजा खटखटया। तब परिजनों ने माँ की तबियत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए उसे वापस जाने को कहा। लेकिन इसके बावजूद वह दरवाजा खटखटाता रहा। इसके बाद पिता ने दरवाजा खोला, इस दौरान आकाश और सुखदेव के बीच विवाद हो गया। विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा। इसी दौरान सुखदेव ने आकाश को धक्का दे दिया। शराब के नशे में होने के कारण आकाश खुद को संभाल नहीं सका और सीधे निचे सीमेंट रोड पर गिर गया। सिर पर गंभीर चोंट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता सुखदेव को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया हैं। आगे की जांच कलमना पुलिस कर रही है।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है