दादा की इस इच्छा को पोते ने किया पूरा, हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन को देखने उमड़ा हुजूम…

पीआर न्यूज, देहरादून :- सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के चावमंडी निवासी संजय कुमार धीमान के पुत्र तुषार की बरात दो दिसंबर को जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश गई थी। जहां से शादी के बाद बाराती गांव लौटे तो रुड़की के डीएवी कॉलेज के मैदान में एक दुल्हन की एंट्री कुछ ऐसे अंदाज में हुई, जिसे देखने के लिए शहर मैदान में उमड़ पड़ा। लोगों ने तालियों से दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। शनिवार को रुड़की में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से एंट्री चर्चा में है। दरअसल दुल्हन की इस एंट्री के पीछे एक खास वजह थी। जोकि दूल्हे के दादा की इच्छा से जुड़ी थी। वैवाहिक कार्यक्रम बिजनौर के चांदपुर स्थित एक वैंकट हॉल में संपन्न हुआ। जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन नेहा धीमान को हेलीकॉप्टर में रुड़की लाया।

तुषार को बचपन से कहते थे दादा…
तुषार के दादा उसे बचपन से ही कहते थे कि उसकी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस इच्छा को पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक किया गया। पीएस धीमान अभी कोर में प्रोफेसर हैं। जिनकी इच्छा को पूरा करने के लिए पोते ने एक अलग ही अंदाज में दुल्हन के साथ एंट्री ली।

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है