फडणवीस और गडकरी के गढ़ में बीजेपी का सूपड़ा साफ! कांग्रेस ने बढ़ाई टेंशन…

पीआर न्यूज, नागपुर :- जिले की 13 पंचायत समितियों में शनिवार को संपन्न हुए सभापति और उपसभापति पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 13 मे से नौ पर कांग्रेस तो तीन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस वहीं एक पर शिवसेना शिंदे गुट का अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी है। वहीं भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो गया है।

कामठी पर कांग्रेस ने जमाया 22 साल बाद कब्ज़ा
जानकारी के मुताबिक कामठी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। सभापति और उप सभापति पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली है। कांग्रेस की दिशा चंद्रिकापुरे को अध्यक्ष पद और दिलीप ठाकरे को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। कामठी और कुही में आरक्षण के बदलने से भाजपा को जोर का झटका लगा है। इस चुनाव से पहले अभी तक कामठी और कुही पंचायत समिति पर भाजपा का ही कब्ज़ा था।
नागपुर आरएसएस और बीजेपी का गढ़ माना जाता है, ऐसे में गढ़ से ही हार की शुरुआत होने पर गडकरी और फडणवीस के लिया इस हार को बड़ा झटका माना जा रहा है।

देखे कहा पर कौन जीता
कांग्रेस :- नागपूर ग्रामीण, कामठी, सावनेर, कळमेश्वर, पारशिवनी, उमरेड, मौदा, कुही एवं भिवापूर

एनसीपी :- नरखेड, काटोल एवं हिंगणा

शिवसेना शिंदे गुट :- रामटेक

अन्य अपडेट खबरों के लिए बेल आइकन पर क्लिक कर सब्सस्क्रैईप करें और जुड़े रहें पीआर न्यूज से…
मीडिया में न्यूज देने के लिए संपर्क करें :- 9604171817

न्यूज शेअर करने'के लिये यहा क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »
न्यूज कॉपी करना क्राइम है